Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

टोहाना में बोले गृहमंत्री,दलित विरोधी पार्टी है कांग्रेस

टोहाना में बोले गृहमंत्री,दलित विरोधी पार्टी है कांग्रेस

Fatehabad News : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को हरियाणा के टोहाना में जन आशीर्वाद रैली को सम्बोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर दलित विरोधी होने, सिक्खों का अपमान करने के आरोप लगाए। उन्होंने हरियाणा में हुड्डा सरकार के समय हुए दंगों की भी याद दिलायी।

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने विकसित हरियाणा का संकल्प लिया है

अमित शाह ने अपने सम्बोधन की शुरुआत में हरियाणा की पवित्र धरती और राव तुलाराम की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करके किया। अमित शाह ने कहा कि पहले हरियाणा में केवल दो दलों की सरकार आती-जाती थी। एक दल में भ्रष्टाचार बढ़ता था, तो दूसरे दल के आने पर गुण्डागर्दी बढ़ती थी। दोनों की दलों में परिवारवाद और जातिवाद चरम सीमा पर था। पहली बार भाजपा ने पूरे हरियाणा की सरकार बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने विकसित हरियाणा का संकल्प लिया है और हरियाणा के विकास पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने से पहले पर्ची-खर्ची के बिना नौकरी नहीं मिलती थी, लेकिन भाजपा ने हजारों युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची के पारदर्शिता से नौकरी देने का काम किया है।

जब भाजपा सत्ता में आयी, तो हमने बाबा साहब को भारत रत्न दिया

कांग्रेस पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दलित विरोधी पार्टी है। कांग्रेस ने अपनी ही पार्टी के दलित नेताओं को अपमानित करने का काम किया है। चाहे डॉ. अशोक तंवर हो या कुमारी सैलजा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अमेरिका में कहा है कि विकास के बाद भारत में आरक्षण की जरूरत नहीं है और वह आरक्षण को हटा देंगे। उन्होंने कहा कि एससी, ओबीसी के आरक्षण की रक्षा अगर कोई कर सकता है, तो वह केवल नरेन्द्र मोदी ही हैं। अमित शाह ने कहा कि जब कांग्रेस सरकार थी, तो इन्होंने बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया। जब भाजपा आयी, तो हमने भारत रत्न दिया।

हम सभी सिख गुरुओं का सम्मान करते हैं

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि राहुल बाबा कहते हैं कि सिखों को भारत में पगड़ी व कड़ा पहनने की स्वतंत्रता नहीं है। राहुल बाबा कौन से भारत में रहते हैं। यह वह भारत है जहां सिखों को पूरी आजादी है। हम सभी सिख गुरुओं का सम्मान करते हैं। हमारे सिख भाई पगड़ी और कड़ा पहन कर गुरुद्वारे में जाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सिक्खों का अपमान करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा आपको कुछ करना है, तो पगड़ी पहनकर गुरुद्वारे में जाओ और वहां माफी मांगो। अमित शाह ने कहा कि मैं गर्व के साथ कहता हूं कि सबसे ज्यादा क्रॉप देश भर में अगर एमएसपी पर खरीदे जाते हैं, तो हमारे हरियाणा में खरीदे जाते हैं।

रैली को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब, पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद, रतिया से भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल, पार्टी जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने भी सम्बोधित किया। रैली के आयोजक एवं टोहाना से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह बबली ने अमित शाह का नहरों की नगरी टोहाना में पहुंचने पर स्वागत किया।

Share this:

Latest Updates