Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चेहरे की गन्दगी साफ करनी है तो इस्तेमाल कीजिए लौंग से बना होममेड टोनर, यह किफायती और फायदेमंद भी

चेहरे की गन्दगी साफ करनी है तो इस्तेमाल कीजिए लौंग से बना होममेड टोनर, यह किफायती और फायदेमंद भी

Health Tips : वातावरण में विद्यमान प्रदूषण, गन्दगी और पसीने की वजह से चेहरे पर अक्सर कील-मुंहासे हो जाते हैं। धूप में ज्यादा देर रहने से सनबर्न और पोर्स बंद हो जाते हैं। इस कारण चेहरे पर कई दाग-धब्बे नजर आते हैं। इन सबसे बचने के लिए कई ब्यूटी प्रोडक्ट और टोनर उपलब्ध हैं। आप घरेलू चीजों के उपयोग से भी टोनर बना सकते हैं और त्वचा सम्बन्धी समस्याओं से बच सकते हैं। लौंग से बना हुआ टोनर स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि लौंग में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन में बैक्टीरियल इंफेक्शन और सूजन की समस्या को कम करने में मददगार हो सकता है। यह नुस्खा किफायती होने के साथ-साथ फायदेमंद भी है। …तो आइए आपको लौंग के टोनर के फायदे बताते हैं।

लौंग के टोनर से होनेवाले फायदे

लौंग से बना हुआ टोनर स्किन को हाइड्रेट करता है। यह टोनर स्किन को मॉइस्चराइज और फ्रेश बनाने में मदद करता है। 

✓ लौंग टोनर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह चेहरे की सूजन को कम करने में सहायक होता है।

✓इस टोनर के उपयोग से मुंहासे और लालिमा कम होती है। साथ ही, त्वचा के पीएच लेवल को नियंत्रित रहता है।

✓लौंग के टोनर से स्किन पोर्स में जमा गंदगी साफ होती है और पोर्स में कसाव आता है।

✓ इसके एंटीऑक्सीडेंट्स गुण फ्री रेडिकल्स की वजह से होनेवाली समस्याओं से बचाव करते हैं।

लौंग टोनर कैसे बनायें

✓एक बाउल में करीब 80 से 100 मिली ग्राम गुलाब जल ले लें।

✓इस गुलाब जल में करीब 05 से 06 लौंग को डालें।

✓ लौंग को करीब 24 से 48 घंटों तक गुलाब जल में ही रहने दें। इसे धूप में न रखें।

✓इसके साथ ही किसी बर्तन से ढक कर रखें।

✓ फिर इसे किसी कॉटन के कपड़े से छान लें।

✓ तैयार टोनर को आप कांच या प्लास्टिक वाली बोतल में स्टोर करें।

✓आप फेस वॉश करने के बाद इस टोनर का यूज कर सकते हैं।

✓ कहीं बाहर जाने पर इसे आप बैग में रख सकते हैं।

Share this:

Latest Updates