Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सम्मान : डॉ. मनोज को मिला सिटीजन स्टार अवार्ड

सम्मान : डॉ. मनोज को मिला सिटीजन स्टार अवार्ड

Dhanbad news, Jharkhand news : ग्रीन लाइफ झरिया के संयोजक सह फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मनोज सिंह को धनबाद नगर निगम की ओर से सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु टाउन हॉल में धनबाद नगर आयुक्त सत्येन्द्र कुमार ने सिटीजन स्टार अवार्ड से सम्मानित किया। सिटीजन स्टार अवार्ड पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षण के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता को सम्मानित करनेवाला प्रतिष्ठित पुरस्कार है।
ज्ञात हो कि डॉ. मनोज ने पर्यावरण संरक्षण को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु झरिया की कुष्ठ कॉलोनियों में तालाब बनवा कर मछली पालन शुरू किया। कुष्ठ कॉलोनी एवं सभी विद्यालयों में फलदार एवं छायादर वृक्ष लगाये गये। पौधरोपण को भावना से जोड़ते हुए बच्चों के जन्मदिन पर, शादी के बाद नव विवाहित जोड़ों से दाम्पत्य वृक्ष एवं पूर्वजों की याद में स्मृति वृक्ष लगाने की परम्परा शुरू की गयी है ।

धनबाद के लोगों को समर्पित है यह अवार्ड

डॉ. मनोज सिंह ने कहा कि यह अवार्ड धनबाद के लोगों को समर्पित है। अवार्ड मिलने पर बधाई देनेवालों में डॉ. सुमनानंद झा, अख़लाक़ अहमद, डॉ.अरबिंद सिंह, असर संस्था के अंकिता ज्योति, मुन्ना झा, डॉ. लक्षुमन सिंह, डॉ. संगीत गुप्ता, डाॅ. रंजीत कुमार, प्रतीक वर्मा, गिरिजा प्रसाद, शब्बीर हुसैन, सौरभ शर्मा, देवाशीष रॉय, दिवेश सिंह, अमृत सिंह, समर्थ सिंह, सक्षम सिंह, शशि रंजन कुमार, विनय पाठक, अवनीश कुमार त्रिपाठी ने शुभकामनाएं दीं।

Share this:

Latest Updates