Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हरियाणा के सिरसा में भीषण सड़क हादसा, गुजरात के तीन पुलिस कर्मियों की मौत

हरियाणा के सिरसा में भीषण सड़क हादसा, गुजरात के तीन पुलिस कर्मियों की मौत


Sirsa News: सिरसा में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन पुलिस कर्मियों की मौत हो गयी, जबकि एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। मरनेवाले पुलिसकर्मी गुजरात के हैं, जबकि घायल पुलिस अधिकारी पंजाब से हैं।
जानकारी के अनुसार सिरसा के गांव सकताखेड़ा के निकट भारत माला रोड पर गुजरात की अहमदाबाद पुलिस की गाड़ी की एक वाहन से टक्कर हो गयी। हादसे में अहमदाबाद पुलिस के तीन कर्मियों की मौत हो गयी, जबकि पंजाब पुलिस के एएसआई जेपी सोलंकी घायल हो गये। घायल एएसआई को डबवाली के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बठिंडा एम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात की पुलिस पंजाब में किसी मामले की जांच के लिए आयी थी। गुजरात की पुलिस टीम ने पंजाब के रामा मंडी थाना से एएसआई जेपी सोलंकी को जांच के लिए अपने साथ में लिया। सिरसा जिला के गांव सकताखेड़ा के निकट भारत माला रोड पर अज्ञात वाहन से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गयी। हादसा इतना भीषण था कि पुलिस की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और तीन पुलिस कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गयी।

Share this:

Latest Updates