Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब  जब्त, एक गिरफ्तार

भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब  जब्त, एक गिरफ्तार

Dhanbad news : विधानसभा चुनाव को देखते हुए अवैध शराब बनाने और बिक्री करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में सहायक उत्पाद आयुक्त रामलीला रवानी के निर्देश पर रविवार को दो स्थानों पर छापेमारी कर एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया. वहीं दूसरी ओर सैकड़ों लीटर अवैध महुआ शराब जब्त किया गया. बड़े पैमाने पर जावा महुआ नष्ट किया गया. उत्पाद आयुक्त ने बताया कि रविवार की सुबह तेतुलमारी थाना पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के तिलाटांड़ गांव में चल रही अवैध महुआ शराब चुलाई भट्ठियों को छापेमारी की गयी. इस दौरान धंधेबाज भाग खड़े हुए.

500 केजी जावा महुआ किया नष्ट

टीम ने सभी भट्ठियों को नष्ट कर दिया. साथ ही, आसपास रखे शराब चुलाई योग्य 500 किलो जावा महुआ नष्ट किया एवं सप्लाई के लिए तैयार 300 लीटर शराब जब्त की. छह अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है. इसके बाद टीम ने वेस्ट मोदीडीह में दीपक निषाद के घर में छापेमारी कर 17.57 लीटर नकली विदेशी शराब जब्त की. आरोपी दीपक निषाद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. छापेमारी दल में इंस्पेक्टर कुमार सत्येंद्र, एसआइ अमित कुमार गुप्ता, जितेंद्र कुमार, जाॅय हेंब्रम, कुलदीप कुमार, तेतुलमारी थाना के दुर्गेश कुमार व अन्य शामिल थे.

Share this:

Latest Updates