Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कांग्रेस सांसदों का सैकड़ा पूरा, सांगली के निर्दलीय सांसद कांग्रेस में शामिल

कांग्रेस सांसदों का सैकड़ा पूरा, सांगली के निर्दलीय सांसद कांग्रेस में शामिल

Mumbai  news, Maharashtra news, national news : सांगली संसदीय सीट से नवनिर्वाचित निर्दलीय लोकसभा सांसद विशाल पाटिल गुरुवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये। अब पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के सांसदों की संख्या 100 तक पहुंच गयी है। महाराष्ट्र में अब कांग्रेस के कुल 14 सांसद हो गये हैं।

विशाल पाटिल ने पत्रकारों को बताया कि 04 जून को मतगणना समाप्त होने के बाद वह 05 जून को सांगली में कार्यकर्ताओं से मिले। इसके बाद आज उन्होंने दिल्ली जाकर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिल कर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का पत्र सौंप दिया है। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी मुलाकात की।

विशाल पाटिल ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को मुंबई में राज्य के कांग्रेस सांसदों की बैठक और शनिवार को दिल्ली में देश के कांग्रेस सांसदों की बैठक का आमंत्रण मिला है और वे इन बैठकों में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस नेता विश्वजीत कदम उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates