Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भारत में फिर घुसे म्यांमार के सैकड़ों सैनिक, मिजोरम ने केन्द्र से लगायी गुहार

भारत में फिर घुसे म्यांमार के सैकड़ों सैनिक, मिजोरम ने केन्द्र से लगायी गुहार

Hundreds of Myanmar soldiers entered India again, Mizoram appealed to the Center, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news :  भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में मचे बवाल का असर भारतीय सीमाओं पर भी नजारा आ रहा है। पिछले दिनों बड़ी संख्या में म्यांमारी सैनिक भारत के पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में घुसे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ताजा झड़पों के बीच म्यांमार सेना के लगभग 600 सैनिक भारत में घुस आये हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिमी म्यांमार राज्य रखाइन में एक सशस्त्र समूह अराकन आर्मी (एए) के उग्रवादियों ने सेना के शिविरों पर कब्जा कर लिया। इसके बाद म्यांमार के सैनिक वहां से भागकर मिजोरम के लांग्टलाई जिले में शरण ली है। उन्होंने कहा कि म्यांमार के सैनिकों को असम राइफल्स के कैम्प में आश्रय दिया गया है।

मिजोरम के मुख्यमंत्री ने अमित शाह से बात की

मौजूदा हालातों को देख कर मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की है। मिजोरम ने राज्य में शरण लेने वाले म्यांमार सेना के जवानों की शीघ्र वापसी पर जोर दिया है। सीएम ने कहा, लोग शरण के लिए म्यांमार से भागकर हमारे देश आ रहे हैं और हम मानवीय आधार पर उनकी मदद कर रहे हैं। म्यांमार के सैनिक आते रहते हैं। वे हमसे शरण मांगते हैं। हमने पहले उन्हें हवाई मार्ग से वापस भेजा है। सेना के करीब 450 जवानों को वापस भेज दिया गया। 

इससे पहले मिजोरम में बुधवार को प्रवेश करने वाले 276 म्यांमार सैनिकों को एयरलिफ्ट कर आइजोल लाया गया था। उन सभी को जल्द ही आइजोल से लगभग 40 किलोमीटर पश्चिम में स्थिति लेंगपुई हवाई अड्डे से म्यांमार वायु सेना के विमानों से वापस भेजे जाने की संभावना है। 

Share this:

Latest Updates