Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बेगूसराय में पति-पत्नी और बेटी का गला रेत मार डाला, बेटा गंभीर

बेगूसराय में पति-पत्नी और बेटी का गला रेत मार डाला, बेटा गंभीर

Begusarai News : बिहार के बेगूसराय स्थित बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पति- पत्नी, बेटी और बेटा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह इस घटना में नागों सिंह के करीब 40 वर्षीय पुत्र संजीवन सिंह उनकी पत्नी संजीता देवी एवं 10 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

सात वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार की स्थिति चिंताजनक 

इधर, इस घटना में गंभीर रूप से घायल सात वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार को चिंता जनक स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा भेजा गया है। इस दिल दहलाने वाली वारदात के पीछे मकसद का अभी पता नहीं चल सका है। वहीं, परिवार में इस ट्रिपल मर्डर के बाद कोहराम मच गया है। घर के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है।हालांकि, पुलिस के बयान के मुताबिक संजीवन सिंह के सिर में छेद है। पुलिस गोली मारकर हत्या करने की संभावना जता रही है। पुलिस का कहना है कि किसी नुकीली चीज भोंककर या फिर गोली मारकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही यह स्पष्ट होगा। बहरहाल, पुलिस को इसका इंतजार है। इधर, हत्यारों की खोज में पुलिस छापेमारी कर रही है।

Share this:

Latest Updates