Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय कल्याण के लक्ष्य को साकार करने में मुझे अपने राष्ट्र पर गर्व : संजय सेठ

विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय कल्याण के लक्ष्य को साकार करने में मुझे अपने राष्ट्र पर गर्व : संजय सेठ

केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मलेशिया में भारतीय प्रवासियों के साथ किया संवाद

New Delhi : कुआलालंपुर (मलेशिया) में गुरुवार को भारतवंशियों के साथ केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने संवाद किया। अपने देश से इतनी दूर भारतवंशियों से मिल कर जो आत्मिक अनुभूति होती है, उसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता। इस क्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बदलते भारत से सभी को रूबरू कराया। उन्हें बताया कि मोदी सरकार के नेतृत्व में नया भारत हर क्षेत्र में तेजी से कदम आगे बढ़ा रहा है।

संजय सेठ ने कहा कि यह खुशी है कि दुनियाभर के भारतवंशी भारत को पूर्ण समर्थन कर रहे हैं। यह भारतवंशियों की विशेषता है कि वे जिस देश में रहते हैं, उस देश के लिए कर्तव्यों का निर्वहन समर्पित हो कर करते हैं। अभी भारत विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की 140 करोड़ जनता कदम से कदम मिला कर आगे बढ़ रही है। यह नया भारत अब हर क्षेत्र में नये इनोवेशन कर रहा है। अभी भारत में गौरवशाली विरासत के साथ समग्र विकास की यात्रा चल रही है।

संजय सेठ ने कहा कि वर्तमान समय में भारत वन नेशन वन इलेक्शन की तरफ कदम बढ़ा चुका है, ताकि चुनाव की अनावश्यक परेशानियों और संसाधनों की बर्बादी से बचा जा सके। उसका सदुपयोग देश के विकास में हो। ‘आॅपरेशन सिन्दूर’ जैसे अभियान के माध्यम से हमने बता दिया कि आतंकवाद का फन कुचलने के लिए भारत सदैव खड़ा है। आतंकवाद जैसे विषय पर भारत जीरो टॉलरेंस की नीति रखता है और यह आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मोदी का नया भारत अपनी गौरवशाली संस्कृति और सभ्यता को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। जहां हम आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया का मंत्र अपना रहे हैं, वहीं पूरी दुनिया को भी अपना महत्त्वपूर्ण सहयोग दे रहे हैं। इस संवाद कार्यक्रम में संजय सेठ ने भारतवंशियों से कई विषयों पर परिचर्चा की। उनके सुझाव भी लिये। भारत के विकास में उनकी भूमिका से भी उन्हें अवगत कराया।

इस अवसर पर मलेशिया में भारत के राजदूत बी. एन. रेड्डी सहित मलेशिया  के विभिन्न क्षेत्रों से भारतीय समुदाय ; यथा प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार विजेता, मलेशिया इंडिया हेरिटेज सोसाइटी, मलेशियाई सशस्त्र बल सिख वेटरन्स एसोसिएशन, तत्त खालसा दीवान, आईएनए वेटरन, भारत क्लब कुआलालंपुर, जीओपीआईओ मलेशिया, ओवरसीज बीजेपी के मित्र, पर्मिम, मलेशिया गुरुद्वारा परिषद, गुरुद्वारा सेंटुल, नेताजी कल्याण फाउंडेशन, मलेशिया बंगाली एसोसिएशन, मलेशिया कन्नड़ संघ, कश्मीरी समुदाय के सदस्य, मलेशिया के तेलुगु एसोसिएशन, मलेशिया तेलुगु फाउंडेशन, बिहार सांस्कृतिक संघ, तमिल एक्सपैट एसोसिएशन, मलेशिया की उड़िया सोसाइटी, महाराष्ट्र मंडल मलेशिया, तेलुगु एक्सपैट्स एसोसिएशन मलेशिया, मलेशिया ओडिया एसोसिएशन, गुजराती एसोसिएशन, दाऊदी बोहरा मलेशिया, पीआरईएसएमए, एनआरटीआईए, तमिल राइटर्स एसोसिएशन, आसियान-भारत आर्थिक परिषद के लोग  शामिल थे।

Share this:

Latest Updates