Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आईएएस अलका तिवारी बन सकती हैं झारखंड की मुख्य सचिव

आईएएस अलका तिवारी बन सकती हैं झारखंड की मुख्य सचिव

Ranchi News : आईएएस अलका तिवारी को झारखंड का अगला मुख्य सचिव बनाया जा सकता है। केन्द्र सरकार ने आईएएस अलका तिवारी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से उनके मूल कैडर झारखंड में वापस करने का आदेश जारी किया है। सूत्रों का कहना है कि उन्हें मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित किया जा सकता है।
अलका तिवारी 1988 बैच की आईएएस हैं। वह झारखंड के कई जिलों में डीसी के पद पर भी काम कर चुकी हैं। वर्तमान में झारखंड में मुख्य सचिव के पद पर आईएएस एल ख्यांग्ते पदस्थापित हैं। एल ख्यांगते इसी माह 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होंगे। झारखंड में अचार संहिता लागू हो गया है। इस कारण मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापन का फैसला चुनाव आयोग को ही लेना है।

Share this:

Latest Updates