Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आईएएस राजीव अरुण एक्का को अपर मुख्य सचिव रैंक में प्रोन्नति, तीन को प्रधान सचिव में प्रमोशन

आईएएस राजीव अरुण एक्का को अपर मुख्य सचिव रैंक में प्रोन्नति, तीन को प्रधान सचिव में प्रमोशन

Jharkhand news, Ranchi news, Jharkhand top news, Ranchi top news, Jharkhand update, Ranchi update : राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राजीव अरुण एक्का को लेवल 17 में 2.25 लाख के वेतनमान पर प्रमोशन देते हुए अपर मुख्य सचिव बनाया है। अब वह पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव होंगे। इस सम्बन्ध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

राज्य सरकार ने इसके अलावा तीन आईएएस अफसर को प्रधान सचिव रैंक लेवल 15 में प्रमोशन दिया है। इन्हें अब 182200-224100 का वेतनमान मिलेगा। इनमें मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, पथ निर्माण सचिव सुनील कुमार और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव राहुल पुरवार को प्रधान सचिव रैंक में प्रमोशन दी गयी है। तीनों अधिकारी अपने ही विभाग में प्रधान सचिव के पद पर रहेंगे। इसके अलावा अतिरिक्त प्रभाव वाला पद भी उनके पास रहेगा।

Share this:

Latest Updates