Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आईएनडीआईए की सरकार बनी, तो किसानों को मिलेगी वाजिब एमएसपी : राहुल गांधी 

आईएनडीआईए की सरकार बनी, तो किसानों को मिलेगी वाजिब एमएसपी : राहुल गांधी 

Patna news , Bihar news : बिहार के सासाराम में शुक्रवार को राहुल गांधी ने न्याय यात्रा में घोषणा की, कि आईएनडीआई गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों को उनका वाजिब एमएसपी मिलेगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि आपकी जमीन आपसे छीनी जा रही है। सही राशि और सही मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। जब हमारी सरकार थी, तब किसानों की जमीन की रक्षा के लिए जमीन अधिग्रहण बिल लाया गया।

राहुल गांधी ने कहा कि यह कानून हमारी सरकार लेकर आयी और वह कानून आपके लिए देश के किसानों के लिए लागू किया गया था। लेकिन, इस कानून को केन्द्र सरकार ने रद्द कर दिया और किसानों के साथ हकमारी कर रहे हैं। याद रखें, जब हमारे गठबंधन की सरकार आयेगी, तो किसानों को वापस से वे सभी सुविधाएं मिलेंगी, जो हमारी सरकार में पहले से मिला करती थीं। हमारी सरकार बनेगी, तो जितनी भी सरकारी बहाली हैं, वे पूरी कर ली जायेंगी। 

उन्होंने कहा कि किसानों को फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है। हमारे सरकार में आने के बाद कांग्रेस एमएसपी की लीगल गारंटी देगी। जब भी किसानों ने कांग्रेस से कुछ मांगा है, उन्हें दिया है। चाहे वह कर्ज माफी हो या फिर एमएसपी ; कांग्रेस ने हमेशा किसानों के हितों की रक्षा की है और हमेशा करेंगे।

Share this:

Latest Updates