Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नरेन्द्र मोदी को 400 सीटें मिलीं, तो देश में लव-जिहाद करने की हिम्मत किसी में नहीं रहेगी : हिमंत बिस्वा 

नरेन्द्र मोदी को 400 सीटें मिलीं, तो देश में लव-जिहाद करने की हिम्मत किसी में नहीं रहेगी : हिमंत बिस्वा 

Patna news : बिहार के बेगूसराय संसदीय सीट से एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार करने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा शनिवार को बेगूसराय पहुंचे। यहां जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने चिर-परिचित अंदाज में विरोधियों पर जम कर हमला बोला और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जम कर तारिफ की।

हिमंत बिस्वा सरमा ने पाकिस्तान और लव जिहाद का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस बार पीएम नरेन्द्र मोदी को 400 सीटें मिलीं, तो देश में लव-जिहाद करने की हिम्मत किसी में नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि पहले पाकिस्तान के लोग आकर भारत में बम फेंकते थे, लेकिन पीएम मोदी ने दो बार पाकिस्तान पर बम फेंक दिया, तो अब कोई आता है क्या? ऐसे ही दो-चार लव जिहाद वालों के टांग तोड़ देंगे, तो जिन्दगी में कोई लव जिहाद करने की हिम्मत नहीं करेगा। इस देश के अंदर से जो भी गलत चीजें है, वे खत्म हो सकें, इसके लिए हमें मोदी की सरकार चाहिए।

Share this:

Latest Updates