Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कर्नाटक सरकार के मंत्री का ऑडियो क्लिप हुआ लीक तो गरम हो गई राज्य की सियासत

कर्नाटक सरकार के मंत्री का ऑडियो क्लिप हुआ लीक तो गरम हो गई राज्य की सियासत

Karnatak news : कर्नाटक की भाजपा सरकार के एक मंत्री की टिप्पणी सोशल मीडिया में लीक हो गई है। इससे कर्नाटक की सियासत गरमा गई है। इस ऑडियो क्लिप ने राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को भी परेशान कर दिया है। उस ऑडियो क्लिप को लेकर बार-बार उनसे सवाल पूछे जा रहे हैं। बता दें कि कर्नाटक सरकार के एक मंत्री का एक ऑडियो क्लिप लीक हुआ है। इसमें सुबह के कानून मंत्री मंत्री जेसी मधुस्वामी यह कह रहे हैं कि हम सरकार नहीं चला रहे हैं, सिर्फ चीजों को मैनेज कर रहे हैं। इस ऑडियो क्लिप के वायरल हो जाने पर कर्नाटक की विपक्षी पार्टियां लगातार भाजपा सरकार पर हमले कर रही हैं। इससे मुख्यमंत्री बोम्मई की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 

अब बोम्मई को मुख्यमंत्री पद से हटाने की चर्चा

कर्नाटक के कानून मंत्री की यह टिप्पणी ऐसे समय में सामने आई है, जब 62 वर्षीय मुख्यमंत्री बोम्मई को कार्यकाल पूरा होने से पहले ही पद से हटाने की चर्चा जोरों पर है। गौरतलब है कि अगले वर्ष कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि भाजपा बोम्मई के कामकाज से खुश नहीं दिख रही है। वह अगले चुनाव से पहले किसी नए चेहरे को सामने लाना चाहती है। 2021 में बीएस येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बोम्मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी।

Share this:

Latest Updates