Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अगर आपके शरीर में रहती है ऊर्जा की कमी तो आज से ही अपने भोजन में शामिल करें इन सब्जियों के जूस, होगा चमत्कारिक फायदा

अगर आपके शरीर में रहती है ऊर्जा की कमी तो आज से ही अपने भोजन में शामिल करें इन सब्जियों के जूस, होगा चमत्कारिक फायदा

आज के भागदौड़ भरी जिंदगी में कामकाजी लोगों पर काम के अलावा अन्य दूसरी चीजों का दबाव रहता है। इस कारण वह अपनी सेहत पर ध्यान नहीं रख पाते। इसका नतीजा यह होता है कि कई लोगों को अपने शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होती है। पूरे दिन वे थके हारे लगते हैं। यदि आप भी ऐसा ही महसूस करते हैं तो आप अपने भोजन में इस जूस को रोजाना शामिल कर लीजिए। आप दिनभर ऊर्जा से ओतप्रोत रहेंगे साथ ही साथ आपका कायाकल्प हो जाएगा।

वेजिटेबल जूस, हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद

सभी जानते हैं कि हरी सब्जियां हमारे शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद है। इनमें विटामिंस और मिनिरल्स प्रचुर मात्रा में पाई जाती हैं। क्या हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद हैं। इनका इस्तेमाल हम कई तरह से करते हैं। हम बात कर रहे हैं वेजिटेबल जूस की। अगर हम सप्ताह में 3 दिन भी वेजिटेबल जूस का सेवन करते हैं तो हमारा शरीर ऊर्जा से भरा रहता है और हम हमेशा अच्छा फिल करते हैं। यह जूस हमें कई रोगों से भी बचाता है। आपकी इम्यूनिटी और एनर्जी बूस्ट हो जाएगी। इस कारण आपके पास रोग फटकेंगे भी नहीं।

इन सब्जियों का हम जूस के रूप में कर सकते हैं सेवन

हम कई सब्जियों का जूस के रूप में इस्तेमाल कर अपने मन मस्तिष्क के साथ-साथ शरीर को सशक्त कर सकते हैं। इन शब्दों में भारी मात्रा में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को बहुत ज्यादा एनर्जी देते हैं।

कद्दू का जूस : कद्दू को विटामिन का खजाना माना जाता है। इसमें फास्फोरस, कैल्शियम और जिंक  की प्रचुरता रहती है। यह शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालने के साथ-साथ और खराब बैक्टीरिया को भी मार देता है। इसलिए हमारा शरीर स्वस्थ हो जाता है और हमारे शरीर की ऊर्जा को बढ़ा देता है। कद्दू का जूस आप रोज पी सकते हैं।

चुकंदर और टमाटर का जूस: यह जूस भी हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है। चुकंदर का जूस हमारे शरीर में खून को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दूसरी ओर टमाटर भी हमारे शरीर में मौजूद कई पोषक तत्वों की कमी को दूर कर देता है। आप सिकंदर और टमाटर का मिक्स जूस बनाकर इसे अपने भोजन में हर दिन शामिल कर सकते हैं। इस जूस से आपके शरीर को बहुत ज्यादा फायदा मिलेगा। कम से कम आप सप्ताह में 3 दिन इसका इस्तेमाल जरूर करें। इस जूस का इस्तेमाल करने के बाद आपको कुछ ही दिनों में अंतर साफ झलकने ने लगेगा। अंदर से आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके शरीर में फुर्ती नजर आने लगेगी।

व्हीटग्रास जूस : इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और अमीनो एसिड जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। यह ब्लड प्रेशर को कम करने के साथ-साथ पेट में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में बहुत ज्यादा सहायक होता है। व्हीटग्रास का जूस हमें सप्ताह में 4 बार जरूर पीना चाहिए।

Share this:

Latest Updates