Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

IIFA Awards 2023 : आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और ऋतिक रोशन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

IIFA Awards 2023 : आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और ऋतिक रोशन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

IIFA Awards 2023 list, Bollywood news, cinema news, Bollywood update : आईएफए इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स के मुख्य समारोह में बॉलीवुड के प्रमुख सेलेब्स ने एक जगह इकट्ठा होकर रविवार की रात को जीवंत बनाया। इस समारोह में धूमधाम के साथ नाच-गाने का आयोजन किया गया था।  विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन ने इस समारोह में होस्टिंग की जिम्मेदारी निभाई। इस दौरान अलग-अलग कैटेगरी के लिए अवार्ड भी घोषित किए गए। 2023 आईएफए अवॉर्ड्स में पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ने 6 अवॉर्ड्स से सर्वाधिक सम्मान प्राप्त किया है। जबकि फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने 5 पुरस्कार जीते हैं। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की अदाकारा आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्राप्त हुआ, जबकि फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में शानदार अभिनय करने वाले ऋतिक रोशन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया।

आईफा अवॉर्ड -2023 : किस ग्रुप में किसे मिला अवॉर्ड

बेस्ट फिल्म: दृश्यम 2

बेस्ट निर्देशक: आर माधवन (रॉकेटरी: द नंबी इफेक्ट)

बेस्ट एक्ट्रेस, लीड रोल: गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट

बेस्ट एक्टर, लीड रोल: विक्रम वेधा के लिए ऋतिक रोशन

बेस्ट एक्ट्रेस, सपोर्टिंग रोल: ब्रह्मास्त्र के लिए मौनी रॉय

सिनेमा में फैशन के लिए : मनीष मल्होत्रा

बेस्ट एक्टर, सपोर्टिंग रोल: जुग-जुग जीयो के लिए अनिल कपूर

भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि: कमल हासन

बेस्ट रूपांतरित कहानी: दृश्यम 2 के लिए आमिल कीयान खान और अभिषेक पाठक

बेस्ट कहानी: डार्लिंग्स के लिए परवेज शेख और जसमीत रीन

क्षेत्रीय सिनेमा में बड़ी उपलब्धि: रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म वेड

बेस्ट डेब्यू (मेल): गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए शांतनु माहेश्वरी और कला के लिए बाबिल खान

बेस्ट डेब्यू (फीमेल): खुशाली कुमार (धोका अराउंड द कॉर्नर)

बेस्ट पार्श्व गायिका: श्रेया घोषाल, ब्रह्मास्त्र के रसिया गाने के लिए

बेस्ट पार्श्व गायक: अरिजीत सिंह, ब्रह्मास्त्र शिवा के केसरिया गाने के लिए

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन: ब्रह्मास्त्र के लिए प्रीतम

बेस्ट गीतकार: ब्रह्मास्त्र के केसरिया गाने के लिए अमिताभ भट्टाचार्य

बेस्ट स्क्रीनप्ले: गंगूबाई काठियावाड़ी

बेस्ट कहानी: गंगूबाई काठियावाड़ी

बेस्ट डायलॉग: गंगूबाई काठियावाड़ी

टाइटल ट्रैक के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी: भूल भुलैया 2

बेस्ट साउंड डिजाइन: भूल भुलैया 2

बेस्ट एडिटिंग: दृश्यम 2

बेस्ट स्पेशल इफेक्ट (सीन): ब्रह्मास्त्र

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: विक्रम वेधा

बेस्ट साउंड मिक्सिंग: मोनिका ओ माय डार्लिंग

Share this:

Latest Updates