Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद में अवैध कोयला तस्करी का खुलासा, भारी मात्रा में कोयला जब्त

धनबाद में अवैध कोयला तस्करी का खुलासा, भारी मात्रा में कोयला जब्त

Dhanbad News : बलियापुर क्षेत्र में प्रशासन द्वारा की गई छापेमारी में कोयला तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। भारी मात्रा में अवैध रूप से संग्रहित कोयला जब्त किया गया, जिससे लंबे समय से चल रहे इस काले कारोबार की व्यापकता का अंदाजा लगाया जा सकता है। अवैध कोयला व्यापार से तस्करों ने काफी संपत्ति अर्जित कर ली है और उन्होंने कोयला पासिंग के जरिए क्षेत्र में अपना दबदबा बनाए रखा है। छापेमारी में जब्त हुए कोयले के अलावा कई महत्वपूर्ण सुराग पुलिस को हाथ लगी  है। लेकिन मुख्य तस्कर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस नेटवर्क के प्रमुख तस्कर पुलिस के हाथ से दूर हैं, जिसके कारण उनका मनोबल ऊंचा बना हुआ है। तस्करों के मनोबल में इस कारण वृद्धि हुई है और यह अवैध कारोबार कभी धीमा तो कभी तेज लेकिन पूरे वर्ष चलता रहता है।

प्रशासन पर अब भारी दबाव है कि वह अवैध कोयला भंडारण करने वाले तस्करों पर कठोर कार्रवाई करे और उन्हें कानून के दायरे में लाए। हालांकि, इस मामले को लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि कहीं यह मामला अन्य कई मामलों की तरह ठंडे बस्ते में न डाल दिया जाए।

Share this:

Latest Updates