Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Illegal Mining : साहिबगंज पहुंची ED की टीम, जिला खनन ऑफिस में रेड, कागजात खंगालने के दौरान…

Illegal Mining : साहिबगंज पहुंची ED की टीम, जिला खनन ऑफिस में रेड, कागजात खंगालने के दौरान…

Jharkhand Update News, Ranchi, Sahibganj, ED Raid : झारखंड में अवैध खनन मामले को लेकर जांच लगातार तेज हो रही है। अपडेट खबर यह है कि एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट यानी प्रवर्तन निदेशालय की रांची टीम बुधवार को अचानक साहिबगंज पहुंची। इसके बाद टीम ने यहां के जिला खनन ऑफिस में रेड शुरू कर दी। मामला 1000 करोड़ रुपये के अवैध खनन घोटाले से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि चार सदस्यीय टीम जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार के ऑफिस में पहुंची। ऑफिस में कागजात को खंगाला जा रहा है। रेड के दौरान ईडी ने मंडरो सीओ को भी बुलाया है।

26 जुलाई 2022 को फ्रीज कर दिए गए थे दो क्रशर प्लांट

गौरतलब है कि ईडी ने 26 जुलाई 2022 को मंडरो अंचल के मारीकुटी मौजा में चल रहे मां अंबे स्टोन वर्क्स के दो क्रशर प्लांट को तत्काल फ्रीज कर दिया था। दोनों प्लांट दाग नंबर 52, 53 पर हैं। प्लांट का प्रोपराइटर पवित्र कुमार यादव बताया जाता है। पवित्र छोटू यादव का भाई भी है। इन दोनों क्रशर प्लांट को दुर्गाबाड़ी ओपी थाना की अभिरक्षा में सौंप दिया गया था। पुलिस ने क्रशर प्लांट की देखरेख के लिए पुलिस जवानों की तैनाती भी कर दी थी।

लीज एरिया से बाहर जाकर पत्थर उत्खनन करने का मामला आया सामने

 रेड के दौरान ईडी के हाथ कई महत्त्वपूर्ण दस्तावेज लगे हैं। ईडी को यह भी पता चला है कि कुछ लोग बड़ा क्रशर प्लांट स्थापित कर कम उत्पादन दिखाकर धड़ल्ले से राजस्व चोरी करते थे। ऐसे कुछ प्लांट को तत्काल ईडी ने चिन्हित किया है। ईडी की जांच में लीज एरिया से बाहर जाकर पत्थर उत्खनन करने का मामला भी सामने आया है।

Share this:

Latest Updates