Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मणिपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर एक करोड़ की अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

मणिपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर एक करोड़ की अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Imphal News: हिंसा प्रभावित मणिपुर में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर लगाम कसने के लिए भी सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में असम राइफल्स ने पुख्ता जानकारी के आधार पर अभियान चलाते हुए अवांगखुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर बड़े पैमाने पर शराब तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया।

असम रायफल्स द्वारा गुरुवार को जारी सूचना के अनुसार गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स के जवानों ने 1,430 पेटियों की एक खेप पकड़ी, जिसमें 32,000 से ज्यादा मिश्रित शराब की बोतलें और कैन थे। जब्त की गयी प्रतिबंधित शराब की कीमत काला बाजार में लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गयी है।

तस्करी में शामिल दो व्यक्तियों और जब्त की गयी शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मणिपुर पुलिस को असम रायफल्स ने सौंप दिया है।
असम राइफल्स ने विशेष रूप से संवेदनशील सीमावर्ती और संघर्ष-ग्रस्त क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाये रखने के अपने निरन्तर प्रयासों पर जोर दे रहा है।

Share this:

Latest Updates