Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और इस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर टॉपलेस होकर पहुंच गई यह महिला, जानिए कारण…

… और इस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर टॉपलेस होकर पहुंच गई यह महिला, जानिए कारण…

दुनियाभर में इस समय फ्रांस में हो रहे कांस फिल्म फेस्टिवल की चर्चा खूब हो रही है। इस बीच कांस में रेड कार्पेट पर उतरी एक महिला अचानक तब सुर्खियों में आ गई, जब वह यूक्रेन युद्ध का विरोध करते हुए यूक्रेनी झंडे के रंग में रंगे अपने शरीर को “स्टॉप रेपिंग अस” शब्दों के साथ रंग कर पहुंच गई। सुरक्षा गार्डों की नजर पड़ने से पहले ये महिला सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच चुकी थी। महिला के इस विरोध की वजह से कांस फेस्टिवल के पहले से निर्धारित इवेंट भी बाधित हुआ।

गौरतलब है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि पिछले महीने जांचकर्ताओं को छोटे बच्चों के यौन उत्पीड़न सहित रूसी सैनिकों के कब्जे वाले क्षेत्रों में “बलात्कार के सैकड़ों मामलों” की रिपोर्ट मिली थी। पूर्व अभिनेता ज़ेलेंस्की ने  कान उद्घाटन समारोह में अपने देश के लिए सहायता के लिए एक वीडियो अपील भी की थी। “मारियुपोलिस 2” की गुरुवार को एक विशेष स्क्रीनिंग के साथ कान्स में युद्ध पहले से ही एक प्रमुख विषय रहा है।

Share this:

Latest Updates