Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

In Flight : एयर इंडिया के उड़ते जहाज में एक यात्री ने यह क्या कर दिया… 

In Flight : एयर इंडिया के उड़ते जहाज में एक यात्री ने यह क्या कर दिया… 

National News Update, New Delhi, Air India Passenger Defecated & Urinated On Seat : पिछले कुछ समय से हवाई जहाज के भीतर कुछ कुछ ऐसी घटनाएं घट रही हैं कि सोचने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। कार्रवाई भी होती है, लेकिन उससे कुछ खास बदलाव नजर नहीं आता। ताजा मामला जनेंगे तो आप हैरान रह जाएंगे। मामला एयर इंडिया की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट का है। इस फ्लाइट में यात्रा कर रहे एक यात्री ने विमान में सीट पर ही कथित तौर पर शौच और पेशाब कर दी। इसके बाद दिल्ली के एयरपोर्ट पर यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी यात्री अफ्रीका में कुक का काम करता है। मामले में जांच अभी की जा रही है।

सीट पर थूक भी दिया

यात्री के इस गंदे कृत्य दिल्ली के  आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में फ्लाइट कैप्टन द्वारा दर्ज कराई गई। FIR के मुताबिक मुंबई से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AIC 866 में सीट नंबर 17एफ पर एक यात्री ने विमान में शौच किया, पेशाब किया और थूका। FIR में आगे कहा गया है कि यात्रा के इस कृत्य के बाद उसे केबिन क्रू द्वारा चेतावनी भी दी गई थी। बाद में प्लाइट कैप्टन को इस  दुर्व्यवहार की जानकारी दी गई।

फ्लाइट के दूसरे यात्रियों में गुस्सा

इसके बाद कंपनी को तुरंत एक मेसेज भेजा गया और एयरपोर्ट सिक्योरिटी से यात्री के आगमन पर एस्कॉर्ट करने का अनुरोध किया गया। यात्री की ऐसी हरकत की वजह से फ्लाइट के दूसरे सभी यात्रियो में गुस्सा था। जैसे ही विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किया, वैसे ही आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। इसके बाद यात्री को कोर्ट में पेश किया गया। हालांकि कोर्ट ने उसे जमानत दे दी।

Share this:

Latest Updates