Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गिरिडीह में जनसेवक तीन हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

गिरिडीह में जनसेवक तीन हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

Giridih news : एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) धनबाद की टीम ने शनिवार को गिरिडीह के पीरटांड़ प्रखंड में जनसेवक मोहम्मद मंसूर को तीन हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथों दबोचा है। कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय में अफरा-तफरी मच गयी और कई कर्मी भाग खड़े हुए। बताया गया कि एसीबी की टीम डीएसपी मुन्नू टुड्डू के नेतृत्व में सीधे प्रखंड कार्यालय पहुंची। यहां जनसेवक मोहम्मद मंसूर को पीरटांड़ क्षेत्र के खुखरा गांव निवासी जहांगीर से तीन हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथों पकड़ा और उसे गिरफ्तार कर धनबाद ले गयी। जानकारी के अनुसार जनसेवक ने एक कुएं की मरम्मत का एमबी बुक के आधार पर बिल पास करने के नाम पर तीन हजार की मांग की थी।

Share this:

Latest Updates