Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हरदोई में मनचले ने चलती बाइक से छात्रा का दुपट्टा खींचा, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद

हरदोई में मनचले ने चलती बाइक से छात्रा का दुपट्टा खींचा, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद

Hardoi news : जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में भी चलती बाइक से स्कूली छात्रा का दुपट्टा खींचा गया है। यह खौफनाक घटना सीसीटीवी में कैद हो गया है। मनचले की हरकत से छात्रा बीच सड़क गिरते-गिरते भी बची है। इस वारदात का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

इससे पहले अंबेडकर नगर में इसी तरह बाइक सवार ने छात्रा का दुपट्टा खींचा था। तब साइकिल से छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। उस घटना में सड़क पर गिरने और पीछे से आ रही एक अन्य बाइक की चपेट से छात्रा की मौत भी हो गई थी। इस बार छात्रा बाल-बाल बच गई है। अगर इस बार भी कोई अन्य वाहन आ जाता तो अनहोनी हो सकती थी।

घटना हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि स्कूल से कुछ छात्राएं पैदल ही घर जा रही हैं। इसी बीच बाइक पर सवार युवक उल्टी दिशा से आता है। छात्राओं के नजदीक पहुंचने पर एक छात्रा के बिल्कुल पास आकर उसका दुपट्टा खींचता है। दुपट्टा और खुद को बचाने में छात्रा लड़खड़ाकर किनारे से बीच सड़क पर आ जाती है। संयोग से वह गिरने से बच जाती है। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है

Share this:

Latest Updates