Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नेपाल में बस रोहिणी नदी में गिरी, 9 लोगों की मौत, 23 घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती

नेपाल में बस रोहिणी नदी में गिरी, 9 लोगों की मौत, 23 घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती

नेपाल में रविवार को रूपनदेही जिले के भैरहवां में स्थित रोहिणी नदी में बस गिर गयी। इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे जनकपुर से भैरहवां की तरफ आ रही बस रोहिणी पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गई।

बस में 33 लोग सवार थे

मिली जानकारी के अनुसार जनकपुर से भैरहवां की ओर जा रही बस में करीब 33 यात्री सवार थे। जब बस रोहिणी नदी के पास पहुंची। उसी दौरान चालक नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। उधर, रूपनदेही ट्रैफिक पुलिस प्रमुख केशव केसी के मुताबिक, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

बस में फंसे लोगों को पुलिस ने निकला

घायलों को उपचार के लिए भैरहवा के भीम और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी है। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बस में चालक समेत 33 यात्री सवार थे। हादसे के बाद कुछ लोग बस में फंस गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी नवरत्न पौडेल ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है।

Share this:

Latest Updates