Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND : धनबाद के निरसा में भतीजे ने चाची को कुल्हाड़ी से काट डाला, इसके बाद हो गया…

JHARKHAND : धनबाद के निरसा में भतीजे ने चाची को कुल्हाड़ी से काट डाला, इसके बाद हो गया…

धनबाद के निरसा में 28 अप्रैल की सुबह कालूबाथान ओपी क्षेत्र के सिमुलदान में एक विवाहित महिला को उसके भतीजे ने पुराने घरेलू विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है।‌मृतका के पति फनीभूषण मंडल ने भतीजा आशीष मंडल पर हत्या का आरोप लगाया है। 

घटना के समय पति नहीं था घर पर

बता दें कि रोज की तरह मृतका के पति फनीभूषण मंडल दैनिक कार्य के लिए घर से बाहर गए थे। उसी समय आशीष मंडल महिला के घर पहुंचा। महिला घर में अकेली थी।‌आशीष मंडल हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी बरामद किया है.  सर्किल इंस्पेक्टर नयनसुख दादेल ने कहा कि पुराने विवाद को लेकर भतीजा ने घर में घुस कर चाची को कुल्हाड़ी से मार डाला। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

Share this:

Latest Updates