Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पटना के पालीगंज में मुखिया ने अपनी ही पंचायत के सरपंच को चाकू मारा, हालत नाज़ुक 

पटना के पालीगंज में मुखिया ने अपनी ही पंचायत के सरपंच को चाकू मारा, हालत नाज़ुक 

Bihar news : बिहार की राजधानी पालीगंज थाना क्षेत्र में एक मुखिया ने अपनी ही पंचायत के सरपंच को चाकू से गोद कर उसे घायल कर दिया है। इस घटना के बाद सरपंच को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले को लेकर सरपंच के बलरामपुर पालीगंज थाने में मुखिया पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

घटना के समय पंचायती करवा रहे थे सरपंच

मिली जानकारी के अनुसार महाबलीपुर पंचायत के सरपंच मृत्युंजय कुमार एक घरेलू विवाद का निपटारा के लिए पंचायती करवा रहे थे। इसी दौरान मुखिया नीलेश कुमार अपने एक सहयोगी के साथ वहां पहुंचे और सरपंच पर चाकुओं से वार कर दिया। इस हादसे में सरपंच बुरी तरह घायल हो गया है। इसके बाद आनन-फानन में लोगों ने उन्हें इलाज के लिए पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। घटना की सूचना मिलते ही पालीगंज प्रभारी गौरी शंकर प्रसाद भी मौके पर पहुंच गए।

भ्रष्टाचार का कर रहे थे विरोध 

इस संबंध में जख्मी सरपंच मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पंचायत में इंदिरा आवास योजना में खुलेआम पैसा लिया जा रहा था। इसका वह विरोध कर रहे थे। इसे मुखिया बेहद नाराज हो गए थे। नहीं मानने पर उन्होंने पहले मोबाइल पर धमकी दी। इसके बाद कुछ दिन पहले पालीगंज जाने के क्रम में डराने के लिए बीच रास्ते में छीन झपट कराया गया था। जहां हथियार का भय दिखाकर धमकाया गया। इस मामले अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। अब खुलेआम जान से मारने का प्रयास किया। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि सरपंच के द्वारा मामला दर्ज कराया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share this:

Latest Updates