Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पंजाब में किसानों ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों के आवासों की ओर किया कूच

पंजाब में किसानों ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों के आवासों की ओर किया कूच

▪︎ राज्य में कई जगह किसानों और पुलिस के बीच हुई झड़प


Chandigarh News: पंजाब के किसानों ने अब राज्य सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के बैनर तले किसानों ने पंजाब के मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के आवासों को घेरने का प्रयास किया। इसके चलते पुलिस और किसानों के बीच कई जगह भारी झड़प भी हुईं।
बीती 19 मार्च 2025 को केन्द्र सरकार के साथ सातवें दौर की बातचीत के बाद पंजाब पुलिस ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवण सिंह पंधेर समेत अन्य किसान नेताओं को अलग-अलग जगह से हिरासत में ले लिया था। इसके बाद दोनों बॉर्डर खाली करा लिये गये थे। 20 और 21 मार्च से दोनों बॉर्डर पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गयी है।
पंजाब सरकार की इस कार्रवाई से गुस्साये किसानों ने आज प्रदेश सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया। पंजाब में किसानों ने जालंधर में कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत के घर की तरफ कूच किया, तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसे लेकर वहां हंगामा हो गया। यहां पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज भी किया। हंगामे के बाद किसानों ने कुछ समय के लिए यहां धरना भी दिया।
इस बीच किसानों ने पंजाब के अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, गुरदासपुर, पठानकोट, फिरोजपुर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मानसा व संगरूर जिलों में करीब दो दर्जन स्थानों पर रोष प्रदर्शन किया।

Share this:

Latest Updates