Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सहरसा में पत्नी की हत्या के बाद पति ने खुद लगा ली फांसी, डबल मर्डर से सनसनी

सहरसा में पत्नी की हत्या के बाद पति ने खुद लगा ली फांसी, डबल मर्डर से सनसनी

Saharsa news: सहरसा में आपसी विवाद में पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद  फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मामला सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरियार वार्ड संख्या 9 का है। घटना के बाद  पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना के बाद घर में मचा चीत्कार

वहीं, परिवार में चीत्कार मच गया। बताया जाता है कि पति-पत्नी में हमेशा विवाद होता रहता था। आशंका जताई जा रही है पति राजकिशोर दास ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद को फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया।

पुलिस ने घटनास्थल पर की तहकीकात

घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार पहुंचे। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल को भी बुलाया गया। पुलिस पदाधिकारियों ने घटना की तहकीकात की। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि नरियार में पति-पत्नी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। सूचना के बाद घटनास्थल पहुंचने पर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मृतक राजकिशोर दास ने अपनी पत्नी को धारदार हथियार से हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

घटनास्थल पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंचकर वैज्ञानिक अनुसंधान और साक्ष्य उपलब्ध कराने में जुटी है।फिलहाल पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद घर में चीत्कार मच गया है।

Share this:

Latest Updates