Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा शासित प्रदेशों की मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में केन्द्र और राज्य के बीच समन्वय पर रहा जोर

भाजपा शासित प्रदेशों की मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में केन्द्र और राज्य के बीच समन्वय पर रहा जोर

New Delhi News : भाजपा मुख्यालय में चल रही दो दिवसीय भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों की बैठक में राज्यों और केन्द्र सरकार के बीच समन्वय पर जोर दिया गया। इस बैठक में दोनों दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौजूद रहे। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे। इस बैठक का रविवार को समापन हो गया। इनके साथ इस बैठक में उत्तर प्रदेश से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, ओड़िशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और मणिपुर के मुख्यमंत्री बिरेन सिंह बैठक में उपस्थित रहे।

सरकार और संगठन के बीच हो बेहतर तालमेल

इस बैठक को लेकर जानकारी साझा नहीं की गई है। जबकि सूत्रों के अनुसार इस बैठक में लोकसभा चुनाव नतीजों की समीक्षा की गयी और आगामी चुनावों में राज्यों और संगठन के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने पर जोर दिया गया हैl जिससे बेहतर परिणाम हासिल की जा सके।

Share this:

Latest Updates