Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दुर्गोत्सव की गहमागहमी के बीच धनबाद के एम बाजार में मारपीट, तोड़फोड़ और लूट

दुर्गोत्सव की गहमागहमी के बीच धनबाद के एम बाजार में मारपीट, तोड़फोड़ और लूट

Dhanbad news : दुर्गोत्सव की गहमागहमी के बीच धनबाद के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरापुर एम बाजार में शुक्रवार को जमकर बवाल मचा। बाजार के कर्मियों से कुछ युवकों ने जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की। इसकी वजह क्या रही, हम बताते हैं। बहरहाल, यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, पुलिस इसे खंगाल रही है।

खो गया था टोकन, सामान देने से किया इन्कार तो युवकों ने काटा बवाल

जैसा कि लोगों ने बताया, हीरापुर स्थित एम बाजार में कुछ लड़के सामान की खरीदारी करने आए थे। काउंटर पर पहुंचने के बाद युवकों ने टोकन खो जाने की बात कही। इसपर जब काउंटरकर्मी ने बिना टोकन सामान देने से मना क़िया तो युवकों ने बवाल खड़ा कर दिया और जिसके पश्चात उक्त युवकों ने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कहा तो यह भी जा रहा है कि दुकान में कार्यरत महिला कर्मचारियों से मारपीट और…

कैश काउंटर से डेढ़ लाख रुपये भी टपाने का आरोप, पांच हिरासत में

इधर, युवकों का बवाल देख आसपास के लोगों की भीड़ वहां जुट गई। लोगों की ही सूचना पर सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल पांच युवकों को हिरासत में ले लिया। कहा तो यह भी जा रहा है कि युवकों ने कैश काउंटर से लगभग डेढ़ लाख रुपये भी इस घटनाक्रम में टपा लिया है। बहरहाल, सच्चाई जानने के लिए करना होगा पुलिस की जांच और उसकी रिपोर्ट का इंतजार।

Share this:

Latest Updates