Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

न पति रहा,न प्रेमी : बौखलाए पति ने पत्नी और प्रेमी पर की फायरिंग,फिर खुद को मार ली गोली,बच गई महिला,दो पुरुष..

न पति रहा,न प्रेमी : बौखलाए पति ने पत्नी और प्रेमी पर की फायरिंग,फिर खुद को मार ली गोली,बच गई महिला,दो पुरुष..

प्रेम त्रिकोण (Love triangle) में कैसा भयंकर परिणाम हो सकता है, यह पर्यटन नगरी मनाली में 24 जून को देखने को मिला। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां एक निजी होटल में एक कारोबारी ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को गोली मारने के बाद खुद पर भी गोली चला दी। इस सनसनीखेज वारदात में प्रेमी और पति दोनों की मौत हो गई है। महिला के बाजू में गोली लगी है। वह अस्पताल में भर्ती है। मिली जानकारी के मुताबिक तीनों दिल्ली के रहने वाले हैं, जो मनाली में होटल  कारोबार कर रहे थे। महिला भी होटल कारोबारी बताई जा रही है और मनाली में उसने होटल ले रखा था। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। कुल्लू से SP भी मनाली पहुंच रहे हैं। डीएसपी हेमराज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

गोली चलने की आवाज सुनकर घटनास्थल की ओर दौड़े होटल के स्टाफ

घटना सुबह सात बजे की बताई जा रही है। जब गोली चलने की आवाज सुनी तो होटल स्टाफ घटनास्थल की ओर दौड़ा। मौके पर खून से लथपथ दो लोग और एक महिला फर्श पर पड़ी थी। तीनों के आपस में परिचित होने और कारोबारी संबंध होने के चलते आपसी लेनदेन और अवैध संबंध की दिशा में भी पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर ये तीनों एक स्थान पर किस सिलसिले में मिले थे और बात गोली चलने तक कैसे पहुंच गई।

Share this:

Latest Updates