Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

MP : शिवराज सरकार ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म देखने के लिए सभी पुलिसकर्मियों को दी छुट्टी, टैक्स फ्री…

MP : शिवराज सरकार ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म देखने के लिए सभी पुलिसकर्मियों को दी छुट्टी, टैक्स फ्री…

Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) में हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि इस फिल्म की कहानी देश में सभी जगह लोगों को प्रभावित कर रही है और इसकी चर्चा भी हो रही है। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार इस मामले में दो कदम आगे जाकर सोचती है। सभी पुलिसकर्मियों को यह फिल्म देखने के लिए छुट्टी देने के बारे में 14 मार्च को सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। गौरतलब है कि राज्य में इस फिल्म को पहले ही टैक्स फ्री किया जा चुका है।

राज्य के गृह मंत्री ने दी जानकारी

राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस के जवानों को द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखने के लिए छुट्टी दी जाएगी। इस बारे में डीजीपी सुधीर सक्सेना को निर्देश जारी कर दिया गया है। विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित तथा जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित द कश्मीर फाइल्स फिल्म कश्मीरी पंडितों के पलायन की कहानी दिखाती है। बता दें कि पाकिस्तान समर्थित आतंकियों द्वारा कश्मीर में हिंदुओं की हत्याओं के बाद कश्मीरी पंडित यहां से भागने पर मजबूर हो गए थे।

Share this:

Latest Updates