Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का दिया करारा जवाब : सरयू राय

ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का दिया करारा जवाब : सरयू राय

Jamshedpur news : जमशेदपुर पश्चिमी के जदयू विधायक सरयू राय ने ‘भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले को सही कदम बताया है। उन्होंने कहा कि भारत में पहलगाम आतंकी हमले का सटीक और कड़ा जवाब दिया है। इससे भारतीय राजनीतिक नेतृत्व और तीनों सेनाओं की प्रतिष्ठा बढ़ी है। आम जनता में साख बढ़ी है। भारत की जनता जो चाहती थी, उसे प्रधानमंत्री और हमारी सेनाओं ने करके दिखा दिया।

उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान के लिए एक बड़ा सबक है। अगर पाकिस्तान यूं ही बढ़-चढ़ कर बातें करता है तो भारत को पाकिस्तान पर हमला कर देना चाहिए और इस हमले में जो भी जमीन हासिल हो, उसे वापस नहीं करना चाहिए 1965 और 1971 की तरह।

देश की जनता को तैयार रहना पड़ेगा

विधायक श्री राय ने कहा कि सीमा के उस पार जितना बड़ा संकट है, उससे बड़ा संकट देश के भीतर है। जो पाकिस्तान परस्त लोग हैं, जिन्होंने पाकिस्तान बनने के पक्ष में विचार व्यक्त किया था। वे 1947 में पाकिस्तान गये नहीं। इस मानसिकता वाले जो लोग हैं, वो लोग ज्यादा बड़ा खतरा हैं। सीमा और सीमा के पार के संकट से तो सेना निपट लेगी, लेकिन देश के अंदर जो संकट है, उसके लिए जनता को तैयार रहना पड़ेगा। जो विपक्षी राजनीतिक दल हैं, उन्हें ऐसे समय में जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए। देश एक है, एकजुट है, यह दिखाने के लिए हम लोग सभी राजनीतिक मतभिन्नता को भुला देने का समय है।

Share this:

Latest Updates