Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा : प्रधानमंत्री मोदी

भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा : प्रधानमंत्री मोदी

New Delhi News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा होने पर कहा कि उनकी सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल में भारत न केवल सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बन गया है, बल्कि जलवायु कार्रवाई और डिजिटल नवाचार जैसे महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर एक प्रमुख वैश्विक आवाज भी बन गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स ‘हैंडल पर सेवा के 11 वर्ष हैशटैग के साथ कई पोस्ट किये हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की हर योजना के केन्द्र में गरीब भाई-बहनों के साथ ही जन-जन का कल्याण सुनिश्चित करना रहा है। उज्ज्वला हो या पीएम आवास, आयुष्मान भारत हो या भारतीय जन औषधि या फिर पीएम किसान सम्मान निधि, इन सभी योजनाओं ने देशवासियों की उम्मीदों को नये पंख दिये हैं। हमने इस दौरान पूरी निष्ठा और सेवाभाव के साथ लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए हरसम्भव प्रयास किया है।
प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि सुशासन और परिवर्तन पर स्पष्ट ध्यान दिया गया। 140 करोड़ भारतीयों के आशीर्वाद और सामूहिक भागीदारी से संचालित भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखे हैं। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के सिद्धांत से प्रेरित होकर एनडीए सरकार ने गति, पैमाने और संवेदनशीलता के साथ पथप्रदर्शक परिवर्तन किये हैं। आर्थिक विकास से लेकर सामाजिक उत्थान तक, लोगों पर केन्द्रित, समावेशी और सर्वांगीण प्रगति पर ध्यान केन्द्रित किया गया है। आज भारत न केवल सबसे तेजी से बढ़नेवाली प्रमुख अर्थव्यवस्था है, बल्कि जलवायु कार्रवाई और डिजिटल नवाचार जैसे महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर एक प्रमुख वैश्विक आवाज भी है।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमें अपनी सामूहिक सफलता पर गर्व है, लेकिन साथ ही, हम एक विकसित भारत के निर्माण के लिए आशा, विश्वास और नये संकल्प के साथ आगे देखते हैं।’
उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास से लेकर सामाजिक उत्थान तक सरकार ने जन-केन्द्रित, समावेशी और सर्वांगीण प्रगति को प्राथमिकता दी है।
प्रधानमंत्री ने नागरिकों को नमो ऐप के माध्यम से इस परिवर्तनकारी यात्रा का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यह ऐप सरकार की उपलब्धियों को इंटरैक्टिव तरीके से प्रस्तुत करता है, जिसमें गेम, क्विज, सर्वेक्षण और अन्य प्रारूप शामिल हैं, जो जानकारी देने के साथ ही लोगों को प्रेरित करते हैं।

प्रधानमंत्री ने सभी से नमो ऐप पर भारत की विकास यात्रा पर सर्वेक्षण में भाग लेने का किया आग्रह

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सभी से नमो ऐप पर पिछले 11 वर्षों में भारत की विकास यात्रा पर सर्वेक्षण में भाग लेने का आग्रह किया है।
प्रधानमंत्री ने सेवा के 11 वर्ष हैस टैग के साथ एक्स पोस्ट में कहा, ‘आपके विचार सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। नमो ऐप पर इस सर्वेक्षण में भाग लें और हमें बतायें कि आप पिछले 11 वर्षों में भारत की विकास यात्रा को कैसे देखते हैं।’
प्रधानमंत्री ने नमो ऐप पर सर्वेक्षण का लिंक साझा किया है, जहां कोई भी व्यक्ति भारत की विकास यात्रा पर अपने विचार साझा कर सकता है। यह सर्वेक्षण पिछले 11 वर्षों में भारत की विकास यात्रा पर केन्द्रित है। प्रधानमंत्री ने जन मन सर्वेक्षण का भी उल्लेख किया है, जो भारत की विकास यात्रा पर केन्द्रित है। इस सर्वेक्षण के माध्यम से सरकार लोगों के विचारों और सुझावों को जानना चाहती है।
उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार ने आज 11 वर्ष पूरे कर लिये हैं। मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। दूसरी बार 30 मई 2019 को और तीसरी बार 09 जून 2024 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।
इनसेट
प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम के महानायक भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका त्याग और समर्पण देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, ‘स्वतंत्रता संग्राम के महानायक भगवान बिरसा मुंडा जी को उनके बलिदान दिवस पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। आदिवासी भाई-बहनों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका त्याग और समर्पण देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।’

Share this:

Latest Updates