Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

घर में 18 सीरीज जीतने के बाद न्यूजीलैंड से हारा भारत 

घर में 18 सीरीज जीतने के बाद न्यूजीलैंड से हारा भारत 

Pune news: न्यूजीलैंड की टीम ने पुणे टेस्ट जीतकर इतिहास रच दिया है। कीवी टीम ने भारत के खिलाफ इस जीत से तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। यानी कि एक मैच बाकी रहते ही सीरीज पर कब्जा कर लिया है। न्यूजीलैंड की टीम पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज जीती है। न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर 1955 से आ रही है, लेकिन अब तक टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी थी।

वहीं, भारत की घर में 12 साल में पहली टेस्ट सीरीज में हार हुई है। भारतीय टीम पिछले 12 साल से घर में कोई टेस्‍ट सीरीज नहीं हारी थी। आखिरी बार 2012 में इंग्‍लैंड ने टीम इंडिया को भारतीय सरजमीं पर टेस्‍ट सीरीज में हराया था। इंग्‍लैंड ने 4 मैचों की टेस्‍ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। सीरीज का एक मैच ड्रॉ भी रहा था। भारत 18 सीरीज के बाद घरेलू मैदानों पर कोई टेस्ट सीरीज हारा है। इससे पहले 12 साल से लगातार 18 सीरीज जीता था।

Share this:

Latest Updates