Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भारत पड़ोसी देशों से आये अल्पसंख्यक प्रवासियों को सुरक्षा प्रदान करेगा : पीयूष गोयल

भारत पड़ोसी देशों से आये अल्पसंख्यक प्रवासियों को सुरक्षा प्रदान करेगा : पीयूष गोयल

पाकिस्तान से आयीं महिला शरणार्थियों ने पीयूष गोयल को राखी बांधी

गोयल ने राखी के अवसर पर महिला सीएए नागरिकता लाभार्थियों से की मुलाकात

New Delhi news : पाकिस्तान से दिल्ली आयीं शरणार्थी निवासी महिलाओं ने सोमवार को रक्षाबंधन के अवसर पर केन्द्रीय वाणिज्य एवं एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को राखी बांधी। इसके साथ ही गोयल ने साध्वी ऋतंभरा और ब्रह्मकुमारी बहनों के साथ भी रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।

इस अवसर पर केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण इन सभी बहनों को सीएए के तहत भारत की नागरिकता मिल पायी है। गोयल ने आगे कहा कि नागरिकता अधिनियम उन प्रवासियों को सुरक्षा प्रदान करेगा, जिन्हें सीएए के तहत राष्ट्रीयता दी गयी है। उन्होंने कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम ने सम्मान और सुरक्षा प्रदान की है, जो आपका अधिकार है।

यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा रक्षाबंधन उत्सव है

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा रक्षाबंधन उत्सव है। गोयल ने कहा कि आज रक्षाबंधन के पर्व पर अपनी बहनों से राखी बंधवाने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि मुझे बड़ी प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण इन सभी बहनों को सीएए के तहत भारतीय नागरिकता मिल पायी है। आप सभी सदा खुश रहें, यही मनोकामना है।

Share this:

Latest Updates