Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भारतीय वायु सेना का युद्धाभ्यास ‘तरंग शक्ति’ जोधपुर में होगा, 12 देशों को बुलाया

भारतीय वायु सेना का युद्धाभ्यास ‘तरंग शक्ति’ जोधपुर में होगा, 12 देशों को बुलाया

Rajasthan news : भारतीय वायु सेना पहली बार बहुपक्षीय हवाई अभ्यास अगस्त के पहले हफ्ते में जोधपुर आयोजित करने जा रही है। ‘तरंग शक्ति‘ के नाम से होनेवाले इस युद्धाभ्यास में दुनिया की 12 वायु सेनाओं के जांबाज फाइटर बॉम्बर और स्ट्रैटेजिक लिफ्ट विमान शामिल होंगे।

वायु सेवा सूत्रों के अनुसार दो चरणों के इस अभ्यास की शुरुआत दक्षिण भारत के एयरबेस से होगी। इसके बाद अगस्त के मध्य से सितम्बर के मध्य तक यह अभ्यास जोधपुर में होगा। युद्धाभ्यास में स्पेन और यूएई समेत 12 देशों को बुलाया गया है। क्वाड देश अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के अलावा यूरोप की तीन बड़ी वायु सेनाओं ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के फाइटर जेट भी अभ्यास में हिस्सेदारी करेंगे।

यह भी पढ़े : IAF में अग्निवीर बनना है तो अप्लाई करने के लिए हो जाइए तैयार, और भी कई रास्ते

यह अभ्यास अमेरिका के ‘रेड फ्लैग वॉर गेम’ के स्तर का होगा, जिसमें नाटो देश हिस्सा लेते हैं। रेड फ्लैग वॉर गेम जून, 2023 में हुआ था। इसमें भारत में भी हिस्सेदारी की थी और अपने राफेल लड़ाकू विमान लेकर गया था। इस बहुपक्षीय युद्ध अभ्यास में रूस शामिल नहीं होगा।

Share this:

Latest Updates