Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JAMMU-KASHMIR : पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, तलाशी अभियान…

JAMMU-KASHMIR : पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, तलाशी अभियान…

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में 27 April को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। बताया जा रहा है इलाके में दोपहर से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। कश्मीर जोन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पुलवामा के मित्रीगाम इलाके में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने पुलवामा के मित्रिगम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। इस हमले में एक आतंकी के मारे जाने की सूचना है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया था।

Share this:

Latest Updates