Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला : झारखंड पवेलियन में प्रदर्शित किया जा रहा है रांची स्मार्ट सिटी का मॉडल

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला : झारखंड पवेलियन में प्रदर्शित किया जा रहा है रांची स्मार्ट सिटी का मॉडल

Ranchi news, Jharkhand news, Jharkhand latest Hindi news , Ranchi Hindi latest news : दिल्ली के प्रगति मैदान में चले रहे विश्व व्यापार मेले में अब अंतिम के कुछ दिन ही बचे हैं। सप्ताह अंत होने के कारण लोगों की खासी भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में झारखंड पवेलियन में रांची स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन लिमिटेड के स्टॉल पर बनाया गया स्मार्ट सिटी का मॉडल खासा पसंद किया जा रहा है। यहां लोग रांची स्मार्ट सिटी के बारे में जानकारी भी ले रहे हैं। रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदक्योलियर ने इस बाबत जानकारी दी।

धुर्वा में 656 एकड़ में ग्रीन फील्ड डेवलप किया जा रहा

 उन्होंने कहा, “रांची स्मार्ट सिटी भारत सरकार और झारखंड सरकार का संयुक्त प्रोजेक्ट है। इसे रांची के धुर्वा में 656 एकड़ में ग्रीन फील्ड डेवलप किया जा रहा है। इसमें हमारा उद्देश्य लोगों को विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराना है। यहां हम इंस्टीट्यूशनल, रेजिडेंशियल, कमर्शियल, पब्लिक/ सेमी पब्लिक, मिक्सयूज कंपोनेंट के लिए ऑक्शन कर रहे है। साथ ही, इस स्मार्ट सिटी में आईटी कनेक्टिविटी, सेफ्टी और सिक्योरिटी, नो व्हीकल जोन, एनर्जी एफिशिएंट स्ट्रीट लाइट, स्मार्ट सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, स्मार्ट सेनिटेशन सिस्टम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर जनरेशन, वाल्कबिलिटी और साइक्लिंग, स्मार्ट मेटरिंग, इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट और रिवर फ्रंट डेवलप कर लगभग 80000 लोगों को घर और 70000 लोगों को जॉब देना है। हमारा प्रोजेक्ट लगभग पूरा हो चुका है। अब हम इसका ऑक्शन कर रहे हैं।”

Share this:

Latest Updates