Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Indian Railway : रांची- पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लिए झारखंड – बिहार के लोगों को अभी और करना होगा इंतजार, क्योंकि…

Indian Railway : रांची- पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लिए झारखंड – बिहार के लोगों को अभी और करना होगा इंतजार, क्योंकि…

Ranchi News, Jharkhand and Bihar news : वंदे भारत एक्सप्रेस से रांची से पटना तक की यात्रा करने को बेताब यात्रियों की बेकरारी अभी और बढ़ने वाली है। दरअसल, इसका परिचालन इसी महीने के अंतिम सप्ताह तक होना था। इसके लिए रेलवे ने अपनी सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना करनेवाले थे।लेकिन,अब इसका परिचालन रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के साथ ही मई में होने की सूचना है।

सप्ताह में छह दिन होगा परिचालन, देश की 15वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेंन होगी यह

रांची से पटना के लिए यह वंदे भारत ट्रेन टाटीसिलवे, बीआईटी मेसरा, बरकाकाना और हजारीबाग शहर से होते हुए पटना और रांची के लिए चलेगी। यह ट्रेन अन्य वंदे भारत ट्रेनों की तरह ही सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह देश की 15वीं वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। पिछले दिनों भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन के रूप में भारत की 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया था प्रधानमंत्री ने।

सुबह 7.30 बजे रांची से पटना और दो बजे पटना से रांची के लिए खुलेगी यह ट्रेन

पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रांची जंक्शन से सुबह 7:30 बजे खुलेगी, जो दोपहर दो बजे तक पटना रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाएगी। यह ट्रेन रांची-पटना की दूरी को छह घंटे से भी कम समय में पाट डालेगी। इसके बाद रांची के लिए पटना से यह सेमी-हाई स्पीड ट्रेन दोपहर साढ़े तीन बजे प्रस्थान करेगी, जो रात साढ़े दस बजे तक रांची पहुंचेगी।

Share this:

Latest Updates