Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

INDIAN RAILWAY : आज से इन ट्रेनों का बदल गया समय, यात्रा से पहले जान लें अपनी ट्रेन की नई टाइमिंग

INDIAN RAILWAY : आज से इन ट्रेनों का बदल गया समय, यात्रा से पहले जान लें अपनी ट्रेन की नई टाइमिंग

Indian railway train timing change : यदि आप एक अक्टूबर को अथवा उसके बाद रेल की यात्रा करने वाले हैं तो एक बार अपनी ट्रेन की शेड्यूलिंग या उसकी आने जाने की टाइमिंग फिर से चेक कर लें। क्योंकि इंडियन रेलवे ने 1 अक्टूबर से कई ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किया है। चलिए आपको आगे बताते हैं किन-किन ट्रेनों के टाइमिंग में बदलाव किया गया है। इंडियन रेलवे ने कुछ ट्रेनों का विस्तार भी किया है। कुछ नई ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।

इन ट्रेनों के समय में किया गया बदलाव

-आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी, आगरा कैंट से सुबह छह बजे की बजाय सुबह 5.45 बजे।

-आगरा कैंट-मैनपुरी मेमू, आगरा कैंट से शाम 4.35 बजे की बजाय शाम 4.15 बजे।

-कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस, आगरा कैंट पर आगमन सुबह 10.40 बजे की बजाय सुबह 10.15 बजे।

-मथुरा-कासगंज एक्सप्रेस, मथुरा जंक्शन से सुबह 5.40 बजे की जगह 5.45 बजे।

-अलवर मथुरा एक्सप्रेस,  मथुरा जंक्शन से शाम 4.50 बजे की बजाय 4.55 बजे।

इन ट्रेनों का किया गया विस्तार

-प्रयागराज-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस: सप्ताह में चार दिन वाया सीकर-चुरू-रतनगढ़।

-गोरखपुर-हिसार गोरखधाम एक्सप्रेस : प्रतिदिन भटिंडा तक।

-अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस,  साप्ताहिक ट्रेन का विस्तार आसनसोल तक किया गया।

इस ट्रेन के रूट में रेलवे ने किया परिवर्तन

छपरा-लोकमान्य तिलक साप्ताहिक ट्रेन है। एक अक्टूबर से यह ट्रेन चंदारी-कानपुर सेंट्रल-कानपुर गुड्स मार्शल-गोविंदपुरी-भीमसेन के बदले चंदारी-कानपुर सेंट्रल लोको केबिन-कानपुर गुड्स मार्शल-गोविंदपुरी-भीमसेन से होकर चलेगी। यह ट्रेन गोविंदपुरी स्टेशन पर भी अब रुकेगी। 

ये नई ट्रेनें चलाई जाएंगी

इंदौर-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस। यह सप्ताह में तीन दिन चलेगी। दिल्ली-सोगरिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस। यह रोज चलेगी। खजुराहो, टीकमगढ़ एक्सप्रेस। यह ट्रेन भी रोज चलेगी। कानपुर ब्रह्मवर्त मेमू विशेष ट्रेन, हर दिन चलेगी। फफूंद-इटावा मेमू हर दिन चलेगी।

Share this:

Latest Updates