Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कैलिफोर्निया में पार्टी के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी,एक की मौत, आठ लोग घायल, दो पुलिस हिरासत में

कैलिफोर्निया में पार्टी के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी,एक की मौत, आठ लोग घायल, दो पुलिस हिरासत में

दक्षिणी कैलिफोर्निया के हुक्का लाउंज में एक पार्टी के दौरान हुई अंधाधुंध गोलीबारी में एक व्यक्ति की जान चली गई और आठ लोग घायल हो गए। पार्टी में करीब 100 लोग शामिल थे। सैन बर्नार्डिनो पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह वारदात स्ट्रिप मॉल लाउंज में हुई है। यहां की पार्किंग में एक व्यक्ति ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलीबारी में 20 वर्षीय एलन ग्रेशम की मौके पर मौत हो गई। 

संदेह में दो को पुलिस ने लिया हिरासत में

घायल आठ लोगों को अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के बाद मौके से ही चोरी की बंदूक रखने के संदेह में दो लोगों को हिरासत में लिया गया और एक को गिरफ्तार कर लिया गया। अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में आजकल आए दिन गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं। दो दिन पहले शिकागो में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई।

Share this:

Latest Updates