Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Intrusion  Failed : बॉर्डर पर BSF के जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को ऐन मौके पर मार गिराया, 4 किलो ड्रग्स…

Intrusion  Failed : बॉर्डर पर BSF के जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को ऐन मौके पर मार गिराया, 4 किलो ड्रग्स…

National News Update, Jammu Kashmir, Samba, Intruder Killed By BSF, 4 Kg. Drugs Recovered : पाकिस्तान कि हर नापाक हरकत और कोशिश का जवाब हमारे बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवान ठीक समय पर देते हैं। यही कारण है कि पाकिस्तान की तमाम बुरी हरकत है नाकाम हो जाती हैं। ताजा मामला पाकिस्तानी घुसपैठ का है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, BSF के जवानों ने जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मादक पदार्थ तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया।

4 किलो ड्रग्स बरामद

BSF के प्रवक्ता ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मारे गए घुसपैठिए के पास से 4 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया है। जम्मू में प्रवक्ता ने कहा, ‘24 जुलाई और 25 जुलाई की बीच रात को BSF के सतर्क जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया जो रामगढ़ सीमा क्षेत्र के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश कर रहा था।’ उन्होंने कहा कि क्षेत्र की शुरुआती जांच के दौरान घुसपैठिए के शव के पास संदिग्ध मादक पदार्थ के एक-एक किलोग्राम के 4 पैकेट मिले।

Share this:

Latest Updates