Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ नाकाम, मार गिराये गये दो आतंकवादी

नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ नाकाम, मार गिराये गये दो आतंकवादी

Kupwara news : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। सर्च आपरेशन में आतंकवादियों के शव अभी बरामद नहीं किये जा सके हैं। अधिकारियों ने कहा कि 6 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों को केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों की आवाजाही के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षाबलों ने सेक्टर में नियंत्रण पर घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों के एक समूह को चुनौती दी। इस मुठभेड़ में दो आतंकवादियों के मारे जाने की सम्भावना है, हालांकि उनके शव बरामद नहीं किये जा सके हैं। इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान अभी भी जारी है। 

Share this:

Latest Updates