Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कोल्हापुर के कलंबा जेल में कैदियों ने की मुम्बई बम धमाके के सजायाफ्ता कैदी की हत्या

कोल्हापुर के कलंबा जेल में कैदियों ने की मुम्बई बम धमाके के सजायाफ्ता कैदी की हत्या

Mumbai crime news, Mumbai news, Mumbai top news, Maharashtra news : कोल्हापुर जिले में स्थित कलंबा जेल में मुम्बई बम धमाके के सजायफ्ता कैदी की रविवार सुबह मामूली विवाद के बाद कैदियों ने हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस घटना की जांच ओल्ड पैलेस पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
पुलिस के अनुसार मुन्ना उर्फ मोहम्मद अली खान उर्फ मनोज कुमार भवरलाल गुप्ता वर्ष 1993 मुंबई ब्लास्ट का आरोपित था और कलंबा जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था। रविवार की सुबह करीब 7.30 बजे जेल में स्थित स्नानगार में नहाने गया, तो वहां उसकी अन्य कैदियों से बहस हो गयी। इसके बाद प्रतीक उर्फ पिल्या सुरेश पाटिल, दीपक नेता खोत, संदीप शंकर चव्हाण, ऋतुराज विनायक इनामदार, सौरभ विकास सिद्ध नामक कैदियों ने ड्रेनेज पर लगे लोहे के ढक्कन से मुन्ना की जम कर पिटाई की। इस पिटाई में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इसकी जानकारी मिलते ही जेलकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और मुन्ना का शव बरामद कर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ओल्ड पैलेस पुलिस स्टेशन की टीम ने प्रतीक सहित पांच कैदियों पर मुन्ना की हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Share this:

Latest Updates