Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

संत जेवियर स्कूल के प्रिंसिपल की इनोवा कार ने गुमला में कई लोगों को रौंदा, तीन महिला सहित चार की मौत

संत जेवियर स्कूल के प्रिंसिपल की इनोवा कार ने गुमला में कई लोगों को रौंदा, तीन महिला सहित चार की मौत

Gumla news, major road accident, Jharkhand news, Jharkhand update :  गुमला जिले में एक अनियंत्रित कार ने कई लोगों को रौंद दिया है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी है। यह मामला गुमला जिले के कामडारा क्षेत्र की है। बताया जाता है कि बुधवार को एक अनियंत्रित इनोवा कार ने कहर बरसाते हुए कई लोगों को रौंद डाला। इस भीषण सड़क हादसे में तीन महिला समेत चार लोगों की मौत हो गयी। वहीं, कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। मरनेवालों में महिला दुकानदार ज्योतिष इंदवार उर्फ ज्योति (40), कृपा तोपनो (45), बेरेथिला बरला (40) और बसंत नाग(55) शामिल हैं।

एयरबैग के कारण प्राचार्य और उनकी पुत्री की जान बची

वहीं, गंभीर रूप से जख्मी एलिना सुरीन, जोलडेन नाग और उसकी पत्नी लुसिया तोपनो ; दोनों कामडारा बरटोली, जीरामनी केरकेट्टा गांव बम्हन्डीह को गंभीरावस्था में रिम्स रेफर कर दिया गया है। इनकी स्थिति भी काफी गम्भीर है। इस भीषण हादसे में कार चालक, प्राचार्य और उनकी पुत्री की जान एयर बैग के कारण बच गयी, जबकि कार के परखच्चे उड़ गये। जानकारी के अनुसार संत जेवियर कॉलेज रांची के प्राचार्य अपनी पुत्री के साथ इनोवा कार से रांची लौट रहे थे। इसी क्रम में बैंक ऑफ इंडिया के समीप कार अनियंत्रित हो गयी। कार सड़क किनारे लगी एक गुमटी को ध्वस्त तथा कई लोगों को रौंदते हुए खेत में जा गिरी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

 घटना के समय अधिकांश घायल और मृतक बैंकिंग कार्य के लिए बैंक व गुमटी दुकान के आसपास खड़े थे। सभी वाहन की चपेट में आकर रौंदे गये। इसके बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया।‌आसपास के ग्रामीण तत्काल राहत कार्य में जुट गये। पुलिस, अनुमंडल व प्रखंड सह अंचल प्रशासन व ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए सभी को अस्पताल पहुंचाया। घटना में महिला कृपा व बेरथिला की मौत घटनास्थल पर हो गयी। जबकि, गुमटी दुकानदार महिला ज्योतिष की मौत रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गयी। बसंत नाग की मौत रेफरल अस्पताल कोनबीर ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गयी। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना में इनोवा सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

Share this:

Latest Updates