Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Inside story : क्रिकेटर ईशान किशन की गर्लफ्रेंड के बारे में क्या आप जानते हैं? यदि नहीं तो जान लीजिए, सुंदरता में बॉलीवुड हीरोइनों को भी देती हैं टक्कर

Inside story : क्रिकेटर ईशान किशन की गर्लफ्रेंड के बारे में क्या आप जानते हैं? यदि नहीं तो जान लीजिए, सुंदरता में बॉलीवुड हीरोइनों को भी देती हैं टक्कर

क्रिकेट की दुनिया में ईशान किशन एक उभरता नाम है। इस क्रिकेटर का संबंध बिहार और झारखंड से जुड़ा है। क्योंकि वह झारखंड से क्रिकेट खेलते हैं और बिहार उनकी जन्मस्थली है। फिलहाल वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस से जुड़े हुए हैं। आईपीएल के शुरुआती मुकाबले में उन्होंने धमाकेदार 81 रनों की पारी खेल पर अपनी और सबका ध्यान खींच लिया था। लेकिन हाल के दिनों में क्रिकेट के अलावा वह अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर खासा चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि अभी तक उनके चाहने वालों को यह भी पता नहीं था कि उनकी कोई भी गर्लफ्रेंड है। लेकिन सोशल मीडिया पर ईशान किशन के साथ उनकी गर्लफ्रेंड का फोटो वायरल हो जाने के बाद प्रशंसकों की दिलचस्पी इस बात में बढ़ गई है कि आखिर कौन है उनके सपनों की रानी।

अदिती हुंडिया हैं ईशान की गर्लफ्रेंड

तो आईए जानते हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड के बारे में जिनकी सुंदरता के आगे बॉलीवुड की अभिनेत्रियां भी फीकी पड़ जाती हैं। ईशान किशन की गर्लफ्रेंड का नाम है अदिती हुंडिया। यह नाम फैशन की दुनियां में एक जाना पहचाना चेहरा है। कुछ समय पहले अदिती हुंडिया ने पोलैंड में मिस सुपरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। अदिती सोशल मीडिया पर भी खासा सक्रिय रहती हैं। वह समय-समय पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो प्रशंसको के लिए शेयर करती रहती हैं।

आईपीएल 2022 : मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के मैच में भी दिखी थीं अदिति

ईशान किशन और अदिति का प्यार परवान पर है। आप इस बात का अंदाजा इससे भी लगा सकते हैं कि ईशान किशन का आईपीएल मैच देखने के लिए वह 27 मार्च को स्टेडियम पहुंची थीं। मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए ईशान किशन ने दिल्ली कैपिटल के विरुद्ध नाबाद 81 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। ईशान के हर चौके -छक्के पर वह उछल पड़ती थीं। मैच के दौरान अदिति के हाव भाव को कैमरे बार-बार कैद कर रहे थे। टेलीविजन पर भी कई बार यह दृश्य देखने को मिला। हालांकि उस वक्त यह अंदाजा नहीं लगा था कि अदिति ईशान किशन की गर्लफ्रेंड हैं। ईशान ने मैच में शानदार पारी खेली, किंतु उनकी टीम मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

मॉडलिंग में नाम कमाना चाहती हैं अदिती

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अदिती की तस्वीरों और वीडियो को फैंस खूब पसंद करते हैं। फैंस से उन्हें जमकर तारीफ मिलती है। वर्ष 2016 में क्रिकेटर ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिती हुंडिया “एलिट मिस राजस्थान” में रनअर अप रही थी। अदिती हुंडिया कई बार यह कहते हुए नजर आई हैं कि वह मॉडलिंग में नाम कमाना चाहती हैं। वह मॉडलिंग की दुनिया में ही अपना भविष्य देखती हैं। बात करे अदिती खूबसूरती की तो वह दिखने में बहुत एट्रैक्टिव, हॉट, स्टाइलिस्ट नजर आती हैं। वह अपनी खूबसूरती और स्टाइल के दम पर वर्ष 2017 में फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। इसके अलावा अदिति हुंडिया साल 2018 में मिस सुपरनेशनल इंडिया पुरस्कार भी प्राप्त कर चुकी हैं। बात करे इनकी निजी जिंदगी की तो इन दिनों क्रिकेटर ईशान किशन और अदिती हुंडिया एक – दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस बात की दोनों में से किसी ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

Share this:

Latest Updates