Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कनाडा की सड़कों पर भारतीय छात्रों का अपमान!

कनाडा की सड़कों पर भारतीय छात्रों का अपमान!

Ottawa news : कनाडा में आम भारतीय भी सरेआम लोगों की नाराजगी का शिकार बनते जा रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स वीडियो में नस्लभेदी टिप्पणियां कर रहा है। साथ ही उन्हें ‘रिफ्यूजी’ या शरणार्थी करार दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहे लोग भारत से हैं और छात्र हैं।

आरटीएन कनाडा के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है। साथ ही लिखा गया है, ‘एक शख्स ने कनाडा आ रहे भारतीयों का वीडियो बनाया और अपमान किया, जबकि वह खुद एक विदेशी है।’ करीब 38 सेकंड लंबे इस वीडियो देखा जा सकता है कि रिकॉर्ड करने वाला शख्स सामने मौजूद कुछ लोगों पर सवाल उठा रहा है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि वीडियो में नजर आ रहे युवक-युवतियां भारतीय ही हैं।

वीडियो में उसे कहते हुए सुना जा सकता है, ‘ये भारत से रिफ्यूजी यहां आ गए हैं। यह जस्टिन ट्रूडो का शासन है। बहुत सारे भारतीय हैं।’ इसके बाद वह समूह के पास जाता है और कैमरा जूम करता है और कहता है, ‘इनमें से अधिकांश भारत से हैं। जस्टिन ट्रूडो का धन्यवाद।’ इस दौरान युवक और युवतियां वीडियो बना रहे शख्स को नजरअंदाजर करते हुए देखे जा सकते हैं।

आरटीएन ने अपना ही दिसंबर 2024 का वीडियो भी साझा किया है, जिसमें एक शख्स भोजन कर रहे एक कपल को परेशआन कर रहा है। आरटीएन का कहना है कि यह वही शख्स है और वीडियो में नजर आ रहा कपल भारतीय है। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स काफी नाराज नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 44 मिलियन और अप्रवासी उनकी अर्थव्यवस्था चला रहे हैं।

Share this:

Latest Updates