Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अंतर जिला अंडर 15 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट : खूंटी को मिली पहली जीत , लोहरदगा को 26 रनों से हराया

अंतर जिला अंडर 15 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट : खूंटी को मिली पहली जीत , लोहरदगा को 26 रनों से हराया

Dhanbad news: धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित जेएससीए अंतर जिला बालिका अंडर 15 (टी – 20) क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खूंटी बनाम लोहरदगा का मैच खेला गया। टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में खेले गए मैच में खूंटी की टीम ने लोहरदगा की टीम को 26 रनों से पराजित कर पहली जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खूंटी की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 113 रनों का स्कोर बनाया। टीम की ओर से स्वीटी कुमारी ने 27, दिव्या कुमारी ने नाबाद 12 एवं काजल कुमारी ने 10 रन बनाए। गेंदबाजी में लोहरदगा की ओर से कुमारी हंसिका ने 38 रन देकर 4 विकेट लिए। जबकि आदिति राज व स्वर्णिमा श्री को एक-एक सफलता मिली। जवाबी पारी खेलने उतरी लोहरदगा की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 87 रन हीं बना पाई। गेंदबाजी में खूंटी की ओर से दिव्या कुमारी ने 17 रन देकर तीन एवं अमृता कमारी ने 16 रन देकर दो विकेट लिए। जबकि निधि कुमारी , स्वीटी कुमारी व अंचल मुंडा को एक-एक सफलता मिली। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए खूंटी की दिव्या कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच का कैश मनी अवार्ड जेएससीए मैनेजिंग कमेटी के सदस्य विनय सिंह ने सौंपा।

Share this:

Latest Updates