Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Interim Bail : महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में BJP MP बृजभूषण को मिली 2 दिनों की अंतरिम जमानत

Interim Bail : महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में BJP MP बृजभूषण को मिली 2 दिनों की अंतरिम जमानत

National News Update, New Delhi BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh Got Interim Bail For 2 Days In Sexual Atrocity Case : मंगलवार को यौन शोषण के आरोपों में घिरे भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और BJP MP बृजभूषण शरण सिंह को अंतरिम जमानत मिल गई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा समन जारी करने के बृजभूषण की पेशी हुई थी। सुनवाई शुरू होने के कुछ देर बाद ही अंतरिम जमानत पर फैसला आ गया। दिल्ली पुलिस ने बेल का विरोध किया है। 25 हजार के बॉन्ड पर जमानत दी गई।

20 जुलाई को रेगुलर बेल पर होगी सुनवाई

रेगुलर बेल पर सुनवाई गुरुवार को होगी। राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण और विनोद तोमर को अंतरिम जमानत दी। दो दिन की अंतरिम जमानत मिली है। बृजभूषण के वकील ने कल सुनवाई की मांग की, क्योंकि परसों से संसद का सत्र शुरू हो रहा है। रेगुलर बेल पर गुरुवार को 2:30 बजे सुनवाई होगी।

Share this:

Latest Updates